देश

Kushinagar: युवक ने छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, देखिए वायरल वीडियो

बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, इसके बावजूद मनबढ़ युवक नहीं माना और अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया.

Kushinagar: युवक ने छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, देखिए वायरल वीडियो

Kushinagar News: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जहां एक तरफ पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुशीनगर में पाकिस्तान (Pakistan) के प्रति प्रेम देखने को मिला है. युवक द्वारा अपने छत पर पाकिस्तानी झंडा (Pakistani Flag) फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है.

तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेंदूपार मुस्तकिल गांव में रफीक नाम के युवक ने अपने छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर वायरल किया तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई.

पुलिस ने आनन फानन में गांव पहुंचकर झंडे को उतरवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मकान से झंडा उतरवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, इसके बावजूद मनबढ़ युवक नहीं माना और अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).