देश

UP: यूपी के संभल में बड़ा हादसा! हयातनगर थाने में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाने में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा एक हाई टेंशन तार गिरने की वजह से हुआ.

UP: यूपी के संभल में बड़ा हादसा! हयातनगर थाने में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख (Watch Video)
Photo- @ians_india/X

Fire Broke Out in Sambhal Police Station: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाने में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा एक हाई टेंशन तार गिरने की वजह से हुआ. आग लगते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने तुरंत थाने को खाली करवाया और अपनी जान बचाई. आग की चपेट में आकर कई गाड़ियों के जलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या तकनीकी खराबी से. गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ.

ये भी पढें: Shahi Jama Masjid: संभल की शाही जामा मस्जिद में हिंदू अनुष्ठान करने पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

हयातनगर थाने में लगी भीषण आग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).