Shinde Return Mumbai From Ayodhya: सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या से दर्शन करने के बाद मुंबई पहुंचे, कहा- मेरी यात्रा सफल रही
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में थे. अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के बाद मुंबई लौट आये हैं. मुंबई पहुंचे सीएम शिंदे ने कहा कि मेरी यात्रा सफल रही.
Eknath Shinde Return Mumbai From Ayodhya: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में थे. अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के बाद मुंबई लौट आये हैं. मुंबई पहुंचे सीएम शिंदे ने कहा कि मेरी यात्रा सफल रही. हम सभी ने रामलला का दर्शन किया. मेरी योगी जी से भी मुलाकात हुई. वहां पर एक महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन की बात हुई और उन्होंने तत्काल उसे मान्यता दी. मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचने के बाद राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके साथ रविवार सुबह लखनऊ पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी और विधायक भी थे. शिंदे का अयोध्या में गर्मजोशी से स्वागत हुआ.
Tweet:
मेरी यात्रा सफल रही। हम सभी ने रामलला का दर्शन किया। मेरी योगी जी से भी मुलाकात हुई। वहां पर एक महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन की बात हुई और उन्होंने तत्काल उसे मान्यता दी। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं: अपने उत्तर प्रदेश दौरे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई pic.twitter.com/WvfpmyPqLI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

