देश

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने औपचारिक रूप से संभाला मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार, डिप्टी सीएम फडणवीस भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार संभाला.

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने औपचारिक रूप से संभाला मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार, डिप्टी सीएम फडणवीस भी रहे मौजूद
सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार संभाला. बता दें कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे समेत करीब 40 विधायकों के बागी होने के बाद उद्धव सरकार अल्पमत में आ जाने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा. जिसके बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).