देश

Johnson Baby Powder: महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, जॉनसन बेबी पाउडर का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई के मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड के जॉनसन बेबी पाउडर का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है.

Johnson Baby Powder: महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, जॉनसन बेबी पाउडर का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द

मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Maharashtra Food & Drugs Administration) ने जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एफडीए की तरफ से लिए गए एक्शन में मुंबई के मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड के जॉनसन बेबी पाउडर का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. एफडीए की तरफ से पुणे और नासिक में लिए गए पाउडर के नमूने सरकार द्वारा मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं घोषित किए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).