देश

Parliament Monsoon Session: लगातार हंगामे से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज, नहीं करेंगे सदन की अध्यक्षता

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से गहरी नाराजगी जताई है. बिरला ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे.

Parliament Monsoon Session: लगातार हंगामे से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज, नहीं करेंगे सदन की अध्यक्षता
Speaker OM Birla | Photo: ANI

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से गहरी नाराजगी जताई है. बिरला ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे. आज भी जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिरला अध्यक्ष की सीट पर नहीं आये. लगातार हो आरहे हंगामे से स्पीकर ओम बिरला नाराज हैं. नाराजगी जाहिर करने के लिए संसद भवन में होते हुए भी स्पीकर बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठे. लोकसभा अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें अपने फैसले के बारे में भी बताया.

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जब तक सदन में अनुशासन बहाल नहीं होता है, वे अध्यक्ष के आसन पर नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा, कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).