VIDEO: यूपी के रामपुर में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
यूपी के रामपुर में तेंदुए की दहशत देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक, टांडा तहसील के करखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक तेंदुआ घूमता नजर आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
Leopard Caught in Rampur: यूपी के रामपुर में तेंदुए की दहशत देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक, टांडा तहसील के करखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक तेंदुआ घूमता नजर आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पिलिभीत से आए डॉक्टरों की टीम की मदद से तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश) कर पिंजरे में कैद कर लिया गया. रामपुर के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत से तेंदुए को काबू में किया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और इलाके में अफवाह न फैलाएं. पकड़े गए तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. अगर इलाके में और भी तेंदुए मौजूद होंगे, तो उन्हें भी जल्द ही पकड़ा जाएगा.
यूपी के रामपुर में पकड़ा गया तेंदुआ
#WATCH | Uttar Pradesh | Rampur DFO Rajiv Kumar says, "...Police department and our team worked hard to get the leopard which is in a cage now. The leopard has been tranquilised. People need not to be panic. If there will be any other leopard, that will be caught as well." https://t.co/5upTQ0aVAz pic.twitter.com/eff9QtDrb6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

