Jhabua Toll Plaza Accident: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने टोल प्लाजा को मारी टक्कर, कैबिन हुआ चकनाचूर, बाल बाल बचे कर्मचारी, मध्य प्रदेश के झाबुआ का VIDEO आया सामने
मध्य प्रदेश के झाबुआ के हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहां पर एक बेकाबू टैंकर सीधे टोल प्लाजा के गेट पर जाकर टकराया.
झाबुआ, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) के हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहां पर एक बेकाबू टैंकर (Tanker) सीधे टोल प्लाजा (Toll Plaza) के गेट पर जाकर टकराया. इस टक्कर में टोल प्लाजा का कैबिन पूरी तरह से टूट गया. इस हादसे में गनीमत रही की समय रहते कर्मचारियों के हटने की वजह से एक बड़ी जनहानि टल गई. बताया जा रहा है तेज रफ्तार टैंकर से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और जिसके कारण ये हादसा हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देख सकते है की टैंकर टोल प्लाजा का कैबिन तोड़ते हुए आगे बढ़ता है और कर्मचारी वहां से भाग खड़े होते है. ये भी पढ़े:Gwalior: कार सवार ने कर्मचारी को टक्कर मारकर घसीटा, घायल हुआ शख्स, ग्वालियर जिले के टोल प्लाजा का वीडियो आया सामने; VIDEO
टैंकर ने टोल प्लाजा को मारी टक्कर
मध्य प्रदेश | झाबुआ में तेज रफ्तार टैंकर ने टोल प्लाजा को उड़ाया, बाल-बाल बचे कर्मचारी, घटना CCTV में कैद #MadhyaPradesh #TollPllaza #Jhabua #Accident #viralvideo pic.twitter.com/OhSBaROMEx
— Vistaar News (@VistaarNews) September 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

