India U19 vs South Africa U19 3rd Youth ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 389 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Vaibhav Suryavanshi(Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 National Cricket Team vs South Africa U19 National Cricket Team, 3rd Youth ODI Match Scorecard update: भारतीय U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी (Benoni) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियमानुसार आठ विकेट हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में लाज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में भारत की कमान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई मुहम्मद बुलबुलिया (Muhammed Bulbulia) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारत की युवा टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. ऐसे में साल की शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी एक्‍शन में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं वैभव भारतीय टीम की कप्‍तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. भारतीय यूथ टीम के रेगुलर खिलाड़ी और आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उप-कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के अनुसार म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट लगी है और वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम में शामिल होंगे.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारत अंडर-19 विश्व कप में हिस्‍सा लेगा. यह 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा. आगामी आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमों के बीच खिताबी टक्‍कर होगी. सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. पांच बार के चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. भारत टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे.

भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India U19 National Cricket Team vs South Africa U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 388 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 127 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों पर नौ चौके और 10 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा एरोन जॉर्ज ने 118 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को एनटांडो सोनी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनटांडो सोनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. एनटांडो सोनी के अलावा जेसन राउल्स ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 389 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 388/7, 50 ओवर (एरोन जॉर्ज 118 रन, वैभव सूर्यवंशी 127 रन, वेदांत त्रिवेदी 34 रन, अभिज्ञान कुंडू 21 रन, हरवंश पंगालिया 2 रन, आरएस अंबरीश 8 रन, कनिष्क चौहान 10 रन, मोहम्मद एनान नाबाद 28 रन और हेनिल पटेल नाबाद 19 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (माइकल क्रुइस्कैम्प 1 विकेट, जेसन राउल्स 2 विकेट, एनटांडो सोनी 3 विकेट).

नोट: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.