देश

IndiGo का ऐतिहासिक कदम, भारत पहुंचा पहला Airbus A321XLR विमान, इंडिया और ग्रीस के बीच संभव हुआ सीधी उड़ान

इंडिगो ने भारत का पहला एयरबस A321XLR विमान प्राप्त कर लिया है। यह विमान लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे अब भारत से ग्रीस (एथेंस) के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी

IndiGo का ऐतिहासिक कदम, भारत पहुंचा पहला Airbus A321XLR विमान, इंडिया और ग्रीस के बीच संभव हुआ सीधी उड़ान

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो (IndiGo) ने 7 जनवरी 2026 को विमानन क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है, कंपनी ने अपने बेड़े में देश का पहला Airbus A321XLR (एक्स्ट्रा लॉन्ग रेंज) विमान शामिल किया है. यह विमान दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. इस विमान के आने से इंडिगो अब लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सीधे प्रवेश करने के लिए तैयार है.

भारत और ग्रीस के बीच पहली सीधी उड़ान

इंडिगो ने इस नए विमान के साथ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय रूट की घोषणा कर दी है. एयरलाइन इसी महीने से भारत और ग्रीस के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Airport: 25 जनवरी से शुरू होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, गुरुवार को उड़ाने भरेगी फ्लाइट्स, जानें सड़क मार्ग और ट्रेन से कैसे पहुंचे?

  • मुंबई से एथेंस: 23 जनवरी 2026 से सेवा शुरू होगी.

  • दिल्ली से एथेंस: 24 जनवरी 2026 से परिचालन शुरू होगा.

ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी, जिससे इंडिगो ग्रीस के लिए सीधी सेवा देने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन जाएगी.

'इंडिगो स्ट्रेच' के साथ बिजनेस क्लास का अनुभव

लंबी दूरी की उड़ानों (7 से 8 घंटे) को आरामदायक बनाने के लिए इंडिगो ने अपनी पारंपरिक 'ओनली इकोनॉमी' नीति में बदलाव किया है। A321XLR में 'IndiGoStretch' नामक बिजनेस क्लास केबिन पेश किया गया है

  • बिजनेस क्लास: इसमें 12 सीटें होंगी जो 2x2 कॉन्फ़िगरेशन में हैं। यात्रियों को 44-इंच की लेगरूम और गहरी रिक्लाइन सुविधा मिलेगी.

  • इकोनॉमी क्लास: इसमें 183 सीटें होंगी, जिन्हें लंबी यात्रा के लिए अतिरिक्त पैडिंग और 31-इंच की दूरी (पिच) के साथ अपग्रेड किया गया है.

  • सुविधाएं: सभी सीटों पर यूनिवर्सल पावर पोर्ट, यूएसबी चार्जर और 'ब्लूबॉक्स' द्वारा संचालित डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिसे यात्री अपने मोबाइल या टैबलेट पर स्ट्रीम कर सकेंगे.

क्यों खास है A321XLR विमान?

A321XLR विमान की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8,700 किलोमीटर तक की रेंज है। यह एक 'नैरो-बॉडी' (छोटा) विमान होने के बावजूद उन शहरों तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है जहां पहले केवल बड़े 'वाइड-बॉडी' विमान ही जा सकते थे। यह पिछले विमानों की तुलना में प्रति सीट 30% कम ईंधन की खपत करता है, जिससे परिचालन लागत कम आती है.

भविष्य की रणनीति

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस डिलीवरी को "भारतीय विमानन की प्रगति का प्रतीक" बताया है। एयरलाइन ने कुल 69 XLR विमानों का ऑर्डर दिया है। एथेंस के बाद, कंपनी 2026 और 2027 में रोम (इटली), सियोल (दक्षिण कोरिया) और पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) जैसे शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2026 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).