Israel-Palestine War: कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद पेट्रोल-डीजल भी हो सकता है महंगा? जानें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा- VIDEO
हमास के हमले के बाद इजरायल और फिलिस्तीन आमने सामने आ गए हैं. दोनों देशों के बीच छिड़ी लड़ाई के चलते कच्चा तेल महंगा हो गया है. वहीं कहा जा रहा है कच्चा तेल महंगा होने के चलते पेट्रोल और डीजल के भी दाम बढ़ सकते हैं
Israel-Palestine War: हमास के हमले के बाद इजरायल और फिलिस्तीन आमने सामने आ गए हैं. दोनों देशों के बीच छिड़ी लड़ाई का असर दूसरे देशों पर भी देखा जा सकता है. दोनों देशों के बीच जारी लड़ाई के चलते ही आज कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी दिख रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है. 11 अक्टूबर की बात करें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.98 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 86.25 डॉलर प्रति बैरल है. इस बीच भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन कहा जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर पेट्रोल और डीजल इ भी दाम बढ़ सकते हैं. इजराइल-फिलिस्तीन के बीच छिड़े जंग को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी भी मानते हैं किन कच्चे तेल पर असर पड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल के भी दाम बढ़ सकते हैं.
Video:
#WATCH | Delhi | On crude oil price change speculations amid Israel-Palestine conflict, Union Minister for Petroleum and Natural Gas, Hardeep Singh Puri says, "...It stands to reason that if the crude oil prices go up, that has a very strong & adverse impact on the attempts at… pic.twitter.com/sHkqKcqLAo
— ANI (@ANI) October 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

