Fact Check: क्या भारतीय शिक्षा मंत्रालय सभी के लिए फ्री ऑनलाइन कॉलेज कोर्स उपलब्ध करा रहा है?, जानिए वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा एक मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने मई महीने से ही ऑनलाइन कॉलेज कोर्स की शुरुआत की है, जो सभी के लिए पूरी तरह से फ्री है.
Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा एक मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने मई महीने से ही ऑनलाइन कॉलेज कोर्स की शुरुआत की है, जो सभी के लिए पूरी तरह से फ्री है. सभी लोग लैपटॉप के जरिए कनेक्ट होकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, पीआईबी (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस वायरल खबर को फेक बताया है. PIB ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें. यह झूठा दावा किया गया है कि भारतीय शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ऑनलाइन कॉलेज पाठ्यक्रम मई से शुरू होने वाले हैं और सभी के लिए निःशुल्क हैं. अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. किसी भी संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत विवरण साझा न करें.
क्या भारतीय शिक्षा मंत्रालय सभी के लिए फ्री ऑनलाइन कॉलेज कोर्स उपलब्ध करा रहा है?
📣Beware of Fraudsters!
It's falsely claimed that official online college courses from the Indian Ministry of Education are free for everyone starting in May.#PIBFactCheck
✅ No such announcement by @EduMinOfIndia.
✅ Don’t share personal details on any suspicious platforms. pic.twitter.com/K3YEoohdbj
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

