देश

VIDEO: महाकुंभ में पहुंची सबसे खूबसूरत साध्वी, पत्रकार से सवाल-जवाब का वीडियो वायरल; देखें नेटिजंस के रिएक्शन

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी को हो चुका है. संगम तट पर नागा साधुओं का हठयोग, संतों की तपस्या और भक्तों की श्रद्धा हर किसी का ध्यान खींच रही है.

VIDEO: महाकुंभ में पहुंची सबसे खूबसूरत साध्वी, पत्रकार से सवाल-जवाब का वीडियो वायरल; देखें नेटिजंस के रिएक्शन
Photo- X/@Babymishra_

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी को हो चुका है. संगम तट पर नागा साधुओं का हठयोग, संतों की तपस्या और भक्तों की श्रद्धा हर किसी का ध्यान खींच रही है. इसी बीच एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. यह वीडियो एक महिला पत्रकार और साध्वी के बीच हुई बातचीत का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि साध्वी एक सजे हुए रथ पर सवार हैं. पत्रकार उनसे पूछती है कि वे कहां से आई हैं और उनका संन्यास जीवन का सफर कैसे शुरू हुआ.

इस पर साध्वी ने बताया कि वे उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं.

ये भी पढें: Maha Kumbh 2025: शाही स्नान के दिन यूपी रोडवेज की 350 बसें फ्री, बिना पैसे दिए यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

महाकुंभ में पहुंची सबसे खूबसूरत साध्वी

पत्रकार से सवाल-जवाब का वीडियो वायरल

साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई

जब पत्रकार ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए पूछा कि उन्होंने इतनी खूबसूरत होने के बावजूद संन्यास का जीवन क्यों चुना, तो साध्वी ने जवाब दिया, "मुझे जो करना था, वह मैं कर चुकी हूं. अब इस जीवन में मुझे सुकून मिलता है." इसके बाद साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई और कहा कि वे पिछले दो साल से संन्यास जीवन का पालन कर रही हैं. इस वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है. कुछ लोगों ने साध्वी के संन्यास जीवन को सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया. वहीं, कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए साध्वी को ढोंगी कहा.

नेटिजंस के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, "कौन साध्वी इतना श्रृंगार करती है बहन? असली साध्वियाँ अपने अंदर की चमक के कारण सुंदर और चमकीली दिखती हैं." दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, "चल-चल दोस्त गाड़ी निकाल, अब बाबा बनते हैं." वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई त्याग को किस नजर से देखता है. लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि एक 30 साल की लड़की ने सबकुछ छोड़ दिया है और 2 साल के लिए साध्वी बन गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).