Makar Sankranti 2025 Wishes: मकर संक्रांति के इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes को शेयर कर अपनों को दें शुभकामनाएं
मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और अपने पुत्र शनिदेव की मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उनके इस राशि परिवर्तन से शादी-ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इस अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को शेयर कर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Makar Sankranti 2025 Wishes In Hindi: लोहड़ी (Lohri) के बाद मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को नए साल का पहला त्योहार माना जाता है, जो फसलों के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. किसानों और फसलों का यह प्रमुख पर्व नौ ग्रहों के राजा सूर्य देव और अग्नि देव को समर्पित है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और स्थानीय परंपराओं के हिसाब से सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है. इस पर्व को सर्दियों के मौसम के अंत के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है, क्योंकि इसी पर्व से दिन बड़े और रातें छोटी होनी शुरु हो जाती हैं. इस पर्व को उत्तर भारत में खिचड़ी (Khichadi), तमिलनाडु में पोंगल (Pongal), ओडिशा में मकर चौला (Makar Chaula), असम में माघ बिहू (Magh Bihu) और गुजरात में उत्तरायण (Uttarayan) कहा जाता है.
मकर संक्रांति के त्योहार को रबी की फसलों की कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इसी दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और अपने पुत्र शनिदेव की मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उनके इस राशि परिवर्तन से शादी-ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इस अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को शेयर कर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.





कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है. इस दिन किसी जरूरतमंद को दिए गए दान का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है, इसी वजह से इस दिन के दान को महादान कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही देवताओं के दिन का शुभारंभ होता है. इस दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही लोग तिल और गुड़ के लड्डू से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए इस पर्व की मिठास बढ़ाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

