Train Ticket Reservation: यात्रीगण कृपया ध्यान दें; अब 120 दिन नहीं 60 दिन पहले शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, रेलवे बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन
भारतीय रेलवे ने 17 अक्टूबर को अपने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव की घोषणा की है. रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 नवंबर 2024 से ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग 120 दिनों के बजाय 60 दिन पहले से ही की जा सकेगी.
Train Ticket Reservation: भारतीय रेलवे ने 17 अक्टूबर को अपने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव की घोषणा की है. रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 नवंबर 2024 से ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग 120 दिनों के बजाय 60 दिन पहले से ही की जा सकेगी. अगर किसी ने पहले से 120 दिन के नियम के तहत टिकट बुक कर रखी है, तो उसकी बुकिंग वैध रहेगी, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, अगर कोई टिकट नई 60 दिन की सीमा से बाहर की तारीख की है, तो उसे कैंसिल भी किया जा सकेगा. हालांकि, कुछ खास डे-टाइम एक्सप्रेस ट्रेनें, जैसे ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस के लिए बुकिंग नियम पहले जैसे ही रहेंगे. इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा 365 दिन पहले तक जारी रहेगी.
अब 120 दिन नहीं 60 दिन पहले शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
In the major step, Indian Railways reduced advance reservation of the train from 120 days to 60 days. pic.twitter.com/NOBqfam0gL
— Arvind Chauhan, very allergic to 'ya ya'. (@Arv_Ind_Chauhan) October 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

