देश

Chenab Railway Bridge Video: भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे 'चिनाब रेल ब्रिज' पर किया सफल ट्रायल, जानें क्या है इस पुल की खासियत?

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब रेल ब्रिज' पर आज सफल ट्रायल रन किया. यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है. इस लाइन पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी.

Chenab Railway Bridge Video: भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे 'चिनाब रेल ब्रिज' पर किया सफल ट्रायल, जानें क्या है इस पुल की खासियत?
Photo Credit- ANI

Chenab Railway Bridge Video: भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब रेल ब्रिज' पर आज सफल ट्रायल रन किया. यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है. इस लाइन पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी. चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर ऊपर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है. चिनाब रेल पुल के निर्माण में कुल 30,000 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है. इस पुल का निर्माण 1486 करोड़ की लागत से किया गया है. यह 260 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति का सामना कर सकता है. इसका निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया गया है. ट्रेन 7 स्टेशनों से होकर बारामूला पहुंचेगी. इसका मकसद घाटी के लोगों के आने-जाने को आसान बनाना है.

भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे 'चिनाब रेल ब्रिज' पर किया सफल ट्रायल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).