देश

Hyderabad: बीबीनगर में विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

बुधवार को हैदराबाद के पास बीबीनगर और घाटकेसर के बीच विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत यह रही कि एक बड़ा रेल हादसा टल गया. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है.

Hyderabad: बीबीनगर में विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री
गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी (Photo: Twitter)

बुधवार को हैदराबाद के पास बीबीनगर और घाटकेसर के बीच विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत यह रही कि एक बड़ा रेल हादसा टल गया. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है. ट्रेन संख्या 12727 के S1 से एस4, जीएस और एसएलआर डिब्बे मेडचल मल्काजगिरी जिले के घाटकेसर रेलवे स्टेशन की सीमा के तहत एनएफसी नगर के पास पटरी से उतर गए. पटरी से उतरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).