MCD Mayor Election: बवाल के चलते आज नहीं हो सका मेयर का चुनाव, AAP-BJP पार्षदों के हंगामे के बीच सदन स्थगित
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा था. लेकिन बीजेपी और आप के पार्षदों के हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो सका और सदन स्थगित हो गया
Delhi Mayor Elections Postponed: दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा था. लेकिन बीजेपी और आप के पार्षदों के हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो सका और सदन स्थगित हो गया. यानी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कल एक बार फिर से करवाया जायेगा. आज मेयर पद के लिए 11 बजे से वोटिंग होनी थी. लेकिन इससे पहले सदन में AAP पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान आप पार्षदों के साथ बीजेपी पार्षदों की हाथापाई भी हुई. दोनों पार्टियों के पार्षदों में जमकर धक्का मुक्की हुई. यहां तक कि सदन में कुर्सियां भी चलीं. कुछ पार्षद टेबल पर भी चढ़ गए. आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध कर रहे थे.
आप का आरोप है कि पहले कभी भी ऐसा नही हुआ. सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई और इसी बात को लेकर आज मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षद एमसीडी सदन में भिड़े. बता दें कि एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं.
.
दिल्ली मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामे के बाद सदन स्थगित।#MCDMayorElection #BJP #AAP https://t.co/QoVpBP0YxK pic.twitter.com/Vg2UeORG5H
— IANS Hindi (@IANSKhabar) January 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

