News

Navi Mumbai Heavy Rain: नवी मुंबई में मौसम ने ली करवट, जमकर हो रही है बारिश, VIDEO आया सामने

नवी मुंबई में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने दस्तक दी है, मंगलवार शाम को बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई.

Navi Mumbai Heavy Rain: नवी मुंबई में मौसम ने ली करवट, जमकर हो रही है बारिश, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@fpjindia)

Navi Mumbai Heavy Rain: नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने दस्तक दी है, मंगलवार शाम को बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश (Heavy Rain) हुई. कुछ दिन पहले भी बारिश हुई थी. ऐसा माना जा रहा था की अब मानसून लौट चूका है. लेकिन बारिश हो गई. बता दें की महाराष्ट्र (Maharashtra) के जिलों में आईएमडी ने बारिश की चेतावनी दी है.भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 21 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इससे दीवाली की तैयारियों और त्योहार के कार्यक्रमों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से नमी पश्चिम की ओर बढ़ रही है, जिसके असर से महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बनी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Maharashtra Weather Update: पुणे, सतारा सहित महाराष्ट्र के 12 जिलों में आज बारिश को लेकर IMD का अलर्ट; जानें 21 अक्टूबर को मुंबई का कैसा रहेगा मौसम

नवी मुंबई में जोरदार बारिश

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).