Chhatarpur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक सवारों की आमने सामने हुई टक्कर, 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, छतरपुर का VIDEO आया सामने
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई.
- Read in
- हिंदी
Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है. जहांपर दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी (CCTV) सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि एक छोटी से सड़क पर एक तरफ से बाइक पर बैठे दो लोग तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे थे , तो वही दूसरी तरफ से एक बाइक सवार आ रहा था.इस दौरान ये टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और लोगों ने इनकी मदद कर इन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Deepikasingh043 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Chhatarpur Accident Video: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा! ऑटोरिक्शा से बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओ के ऑटो की हुई ट्रक से टक्कर, 7 की हुई मौत
आमने सामने दो बाइक सवारों की टक्कर
छतरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत...हादसे में 2 युवक हुए घायल....घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती...हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने#CHHATARPUR #HADSA pic.twitter.com/ax1ZXnlPT0
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) September 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

