Chhatarpur Accident Video: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें ऑटोरिक्शा से बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की टक्कर ट्रक से हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तो वही 6 लोग घायल हो गए है. जानकारी के मुताबिक़ सभी श्रद्धालु उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के रहनेवाले है. ये हादसा नेशनल हाईवे 39 पर हुआ है. ये लोग बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए छतरपुर पहुंचे थे. इसके बाद ये लोग रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो में बैठकर बागेश्वर धाम जा रहे थे. लेकिन सुबह 5 बजे के करीब इनका ऑटो सामने जा रहे ट्रक से टकरा गया. जिसके कारण ऑटो में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही 2 लोगों की मौत हॉस्पिटल में होने की जानकारी सामने आई है. इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सुचना दी. जिसके बाद शवों को और घायल लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. ये भी पढ़े :MP Road Accident: मध्य प्रदेश के नीमच में कई वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, पांच घायल
देखें एक्सीडेंट का वीडियो :
ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं का ऑटो, 7 की मौत 6 घायल, यूपी से बागेश्वर धाम जा रहे थे #bhopal #india #emtnews #indianmedia #MPNews #music #entertainment #madhyapradesh #Chhatarpur #RoadAccident pic.twitter.com/crQqYwgJFG
— EMT NEWS - SACHIN MISHRA (@p981gy3JG2hiccj) August 20, 2024













QuickLY