Haryana: केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर चढ़ी ट्रक, 3 की मौत
आज सुबह हरियाणा के झज्जर जिले के आसौदा टोल प्लाजा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर कोयले से लदे एक ट्रक के कुचलने से कम से कम तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. इस हादसे में 11 लोग घायल बताये जा रहे है. मारे गए सभी प्रवासी मजदूर थे और सड़क किनारे सो रहे थे.
हरियाणा में गुरुवार को झज्जर जिले के आसौदा टोल प्लाजा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर कोयले से लदे एक ट्रक के कुचलने से कम से कम तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. प्रवासी सड़क किनारे सो रहे थे. गंभीर रूप से घायल अधिकांश घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है. हादसे के वक्त 18 मजदूर सो रहे थे. इनमें से चार बाल-बाल बच गए, जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गई.
उपायुक्त शक्ति सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद ठेकेदार के यहां कार्यरत और सड़क मरम्मत कार्य में लगे मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने सोने के लिए जगह बनाने के लिए हाईवे के एक तरफ बैरियर लगा दिया. ट्रक बैरियर से टकराने के बाद उनके ऊपर चढ़ गया."
Jhajjar, Haryana | 3 dead after truck runs over sleeping migrant labourers at Kundli-Manesar-Palwal expressway in Bahadurgarh, earlier this morning
10 injured have been referred to PGI and four are getting treatment in Bahadurgarh: ASP Amit Yashvardhan pic.twitter.com/DlatALihnY
— ANI (@ANI) May 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

