देश

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र का एक और बड़ा फैसला, सोयाबीन-सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में दी छूट

केंद्र सरकार ने 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है. सरकार का मानना है आयात शुल्क में इस छूट से घरलू कीमतों में नरमी आएगी और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र का एक और बड़ा फैसला, सोयाबीन-सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में दी छूट
खाद्य तेल (Photo Credits: Pixabay)

सरकार ने सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क तथा कृषि अवसंरचना उपकर को मार्च, 2024 तक हटाने की घोषणा की है. वित्त मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में आयात शुल्क नहीं लगाया जाएगा. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘यह निणर्य उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा.’’ साधारण मांग होने से सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार

गौरतलब है कि सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया था. साथ ही इस्पात और प्लास्टिक उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क भी हटाने का निर्णय लिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).