JEE-Main 2022 Postponed: जेईई मुख्य परीक्षा का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टला
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई-मेन' का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया की पहला सत्र 21, 24, 25 और 29 अप्रैल तथा एक और चार मई, 2022 को आयोजित होने वाला था. अब यह 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा. इसी तरह, दूसरा सत्र जो 24 से 29 मई तक होना था, अब 21 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा.
- Read in
- हिंदी

एजेंसी ने कहा, ''एनटीए ने उम्मीदवारों से प्राप्त कई अभ्यावेदन के आधार पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के पहले और दूसरे सत्र की तारीखों को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है.'' यह दूसरी बार है जब इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले सत्र के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पिछले महीने भी एनटीए ने इसे पुनर्निर्धारित किया था, क्योंकि इसकी तिथियां कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रही थीं.
JEE-Main 2022 Postponed: First Session Schedule to June, Second Session to July #JEEMain2022 #JEEMainPostponed #JEEMains https://t.co/lCbHtrchQM
— LatestLY (@latestly) April 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).