देश

Sudden Death VIDEO: जिम में वर्कआउट के दौरान डॉक्टर की अचानक मौत, CCTV फुटेज वायरल

शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मू

Sudden Death VIDEO: जिम में वर्कआउट के दौरान डॉक्टर की अचानक मौत, CCTV फुटेज वायरल
(Photo Credit : Twitter)

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के विकास थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान 41 साल के डॉक्टर संजीव पाल की मौत हो गई. फिलहाल, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, जिसके चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है.

शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मूलरूप से जौनपुर के मोहम्मदपुर निवासी डॉ. संजीव पाल बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात थे. वहीं विकास नगर के सेक्टर- 8 में परिवार के साथ रहते थे. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं.

इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब अचानक लोगों की मौत हो जा रही है. इनमें से ज्यादातर मौतें दिल का दौरा पड़ने से हुईं. कई मामलों में डांस करते हुए, खेलते हुए, सड़क पर चलते हुए या फिर बैठै हुए लोग भी अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो जा रहे हैं. जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है, तब तक उनकी मौत हो चुकी होती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).