BJP नेता अमित मालवीय के शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने 'द वायर' के खिलाफ FIR दर्ज किया
भाजपा आईटी सेल के हेड एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय के शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने द वायर के खिलाफ केस दर्ज किया है. जो अब इस मामले में दिल्ली पुलिस द वायर के संस्थान से पूछताछ करेगी.
भाजपा आईटी सेल के हेड एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने 'द वायर' और इसके संस्थापक संपादकों के खिलाफ उनकी छवि को धूमिल करने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है. अमित मालवीय के शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने द वायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. जो अब इस मामले में दिल्ली पुलिस द वायर के संस्थान से पूछताछ करेगी.
दरअसल मालवीय ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर - क्राइम को लिखित शिकायत देते हुए ' द वायर', इसके संस्थापक संपादकों - सिद्धार्थ वरदराजन, सिद्धार्थ भाटिया और एमके वेणु के अलावा इससे जुड़े कई अन्य पत्रकारों पर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है,
'द वायर' के खिलाफ एफआईआर दर्ज:
#UPDATE | Delhi Police registers an FIR against 'The Wire' after BJP's Amit Malviya registered a complaint alleging that the media company "forged documents with a view to malign & tarnish my reputation."
— ANI (@ANI) October 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

