देश

Cryptocurrency Bill: निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा- क्रिप्टोकरेंसी एक जोखिम भरा क्षेत्र है, सरकार जल्द पेश करेगी बिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी बिल को लेकर आज राज्यसभा में कहा कि यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है और पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है. इसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया. हालांकि आरबीआई और सेबी के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए गए हैं. सरकार जल्द ही एक विधेयक पेश करेगी.

Cryptocurrency Bill: निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा- क्रिप्टोकरेंसी एक जोखिम भरा क्षेत्र है, सरकार जल्द पेश करेगी बिल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits: ANI)

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान क्रिप्टोकरेंसी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है और पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है. इसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया. हालांकि आरबीआई और सेबी के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए गए हैं. सरकार जल्द ही एक विधेयक पेश करेगी. इससे पहले सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी अनियंत्रित है और वह इसके व्यापार के बारे में जानकारी एकत्र नहीं करती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).