देश

Heart Attack in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. चलते-चलते उनकी सांस फूलने लगी थी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका निधन हो गया.

Heart Attack in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह (Photo Credit : Twitter)

Congress MP Santokh Singh Dies of Heart Attack:  पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है. वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए. चलते-चलते उनकी सांस फूलने लगी थी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका निधन हो गया. संतोख सिंह की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे थे.

आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है. हालांकि अबतक कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है कि आज यात्रा को रोका जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).