देश

Urinating on Dalit Man: राजस्थान में पेशाब कांड! दलित शख्स ने कांग्रेस विधायक पर जूते चटवाने का लगाया आरोप, केस दर्ज

दलित ने आरोप लगाया है कि पहले उसका अपहरण कर उसे पीटा गया. इसके बाद डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज ने उसके ऊपर पेशाब किया.

Urinating on Dalit Man: राजस्थान में पेशाब कांड! दलित शख्स ने कांग्रेस विधायक पर जूते चटवाने का लगाया आरोप, केस दर्ज
कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा (Photo Credit : Twitter)

राजस्थान: जयपुर में एक कांग्रेस विधायक पर एक दलित पर पेशाब करने और उससे जूते साफ करने के आरोप लगे हैं. पीड़ित का कहना है कि एक पुलिस अधिकारी ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया. इस घटना के बाद से जमवारगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी कांग्रेस विधायक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

कहां और कब का है यह मामला

जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ इलाके में एक दलित ने आरोप लगाया है कि पहले उसका अपहरण कर उसे पीटा गया. इसके बाद डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज ने उसके ऊपर पेशाब किया. और जमवारामगढ़ के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उनसे जूते चटवाए.पीड़ित व्यक्ति ने विधायक और पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला सामने आने के बाद जमवा रामगढ़ के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).