‘लिंचिंग’ वाले ट्वीट पर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने खोया आपा, पत्रकारों को कहा- सरकार की दलाली मत करो
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज ‘लिंचिंग’ वाले ट्वीट पर सवाल पूछे जाने पर भड़क गए. उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को कहा कि आप सरकार की दलाली मत करो. इस दौरान विपक्ष के कई नेता उनके साथ मौजूद थे. राहुल गांधी ने पंजाब लिंचिंग को लेकर आज मोदी सरकार पर निशाना साधा और एक ट्वीट में कहा "साल 2014 से पहले (मोदी सरकार आने से पहले) लिंचिंग शब्द सुनने में नहीं आता था." जिसके बाद से बीजेपी राहुल पर हमलावर हो गई है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज ‘लिंचिंग’ वाले ट्वीट पर सवाल पूछे जाने पर भड़क गए. उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को कहा कि आप सरकार की दलाली मत करो. इस दौरान विपक्ष के कई नेता उनके साथ मौजूद थे. राहुल गांधी के इस व्यवहार पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा "आज जब राहुल गांधी से लिंचिंग मामले पर मीडिया द्वारा सवाल किए गए, जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने मीडिया के लिए किया वह आज इमरजेंसी की याद करवाता है जो कांग्रेस के समय थी."
पंजाब में हाल ही में हुए दो ‘लिंचिंग’ के मामलों पर राजनीति तेज होती जा रही है. बता दें कि पंजाब में भीड़ ने बेअदबी के आरोप में दो लोगों को पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर आज मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया कि, "साल 2014 से पहले (मोदी सरकार आने से पहले) लिंचिंग शब्द सुनने में नहीं आता था."
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi responds when asked about his today's tweet on 'lynching'. pic.twitter.com/UUxi3bpSOa
— ANI (@ANI) December 21, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

