CMCH Viral Video: शर्मनाक! व्हीलचेयर न मिलने पर बेटे ने बीमार पिता को फर्श पर घसीटा, अस्पताल स्टाफ सस्पेंड (Watch Video)
तमिलनाडु के कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां एक बेटे को अपने बुज़ुर्ग बीमार पिता को जमीन पर घसीटना पड़ा, क्योंकि अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी.
CMCH Viral Video: तमिलनाडु के कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Coimbatore Medical College Hospital) से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यहां एक बेटे को अपने बुज़ुर्ग बीमार पिता को जमीन पर घसीटना पड़ा, क्योंकि अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी. बताया गया कि बेटा व्हीलचेयर (Wheelchair not Available) के लिए लगभग दो घंटे तक इंतजार करता रहा, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली. लाचारी में वह अपने पिता को घसीटते हुए वार्ड तक ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Tamil Nadu Viral Video) होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी.
जांच के बाद, अस्पताल की दो सुपरवाइजर, एस्तेर रानी और मणि मणि वासगम को पांच दिनों के लिए निलंबित (Hospital Staff Suspended) कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि मरीज़ों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढें: तमिलनाडु में DMK नेता की दादागिरी! गड़बड़ी बताने पर शख्स को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, गिरफ्तार
व्हीलचेयर न मिलने पर बेटे ने फर्श पर घसीटा बीमार पिता
2 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली सरकारी अस्पताल में व्हीलचेयर, मजबूर बेटे ने बुजुर्ग पिता को फर्श पर घसीटा
🔴कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (CMCH) में एक बीमार पिता को कंधे पर खींचते हुए लाचार बेटे का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के खिलाफ जाँच शुरू की गई। जाँच के बाद CMCH… pic.twitter.com/BqOytRv4VJ
— Zee News (@ZeeNews) September 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

