देश

VIDEO: पश्चिम बंगाल में TMC और BJP समर्थकों में मारपीट, गोलियां चली, भाजपा उपाध्यक्ष पर किया हमला

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में नेताजी की जयंती (Netaji Anniversary) पर एक कार्यक्रम के दौरान TMC और BJP समर्थकों के बीच हाथापाई (Clash) हो गई. पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि उनपर भी हमला किया गया है.

VIDEO: पश्चिम बंगाल में TMC और BJP समर्थकों में मारपीट, गोलियां चली, भाजपा उपाध्यक्ष पर किया हमला
(Photo Credit : Twitter)

पश्चिम बंगाल, 23 जनवरी: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भाटपारा (Bhatpara) में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती (Netaji Subhas Chandra Bose Anniversary) पर एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई (Clash Between TMC and BJP supporters) हो गई.

पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि " आज सुबह 10:30 बजे हमारे विधायक पवन सिंह नेताजी को श्रद्धांजलि देने गए थे, इस दौरान टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया, उन पर गोलियां भी चलाईं और ईंटें फेंकीं. मेरे पहुंचने पर उन्होंने मुझ पर भी हमला किया. ये सब पुलिस के सामने हो रहा था. मेरी गाड़ी भी तोड़ दी गई."

एक ट्वीटर यूजर ने घटना का वीडियो जारी करते हुए हाथापाई की जानकारी दी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).