देश

Assam: असम CID ने कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया (Watch Tweet)

असम CID ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झड़प मामले में कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा को समन भेजा है. जांच एजेंसी ने दोनों नेताओं को क्रमश: 6-7 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Assam: असम CID ने कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया (Watch Tweet)
Debabrata Saikia | Credit- ANi

Assam: असम CID ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झड़प मामले में कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा को समन भेजा है. जांच एजेंसी ने दोनों नेताओं को क्रमश: 6-7 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले CID ने 26 फरवरी को देबब्रत सैकिया को तलब किया था. दरअसल, इसी साल 23 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई थी. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए थे. जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).