रेलवे में अव्यवस्था! यात्री 24 घंटे तक नहीं जा सका शौचालय, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में भरे यात्रियों का वीडियो वायरल
कहा जा रहा है कि रेलवे द्वारा दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ताकि लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग नहीं रहा है. इस वीडियो ने भारतीय रेल यात्रा की हकीकत को सामने ला दिया है. यह वीडियो भीड़भाड़ से भरी अवध असम एक्सप्रेस का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...
कहा जा रहा है कि रेलवे द्वारा दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ताकि लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग नहीं रहा है. इस वीडियो ने भारतीय रेल यात्रा की हकीकत को सामने ला दिया है. यह वीडियो भीड़भाड़ से भरी अवध असम एक्सप्रेस का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक रिपोर्टर को ट्रेन की खिड़की के पास बैठे एक यात्री से बात करते हुए सुना जा सकता है. यात्री का कहना है कि वह राजस्थान से आ रहा है और पिछले 24 घंटे से ट्रेन में फंसा हुआ है. उसका दावा है कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि वह न हिल-डुल सकता है, न शौचालय जा सकता है. वह आगे बताता है कि उसे पानी पीने में भी डर लग रहा है. क्योंकि ट्रेन में हिलने की जगह तक नहीं बची है. जब रिपोर्टर ने उसे बताया कि सरकार का कहना है यात्री “आरामदायक यात्रा” कर रहे हैं, तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देता है — “हाँ, यह तो बस आराम ही है.” यह भी पढ़ें: VIDEO: दिवाली का गिफ्ट देखकर कर्मचारी हुए गुस्सा, सोनपापड़ी के डिब्बों को कंपनी के गेट पर फेंका, सोनीपत के गन्नौर का वीडियो आया सामने
अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी
Onboard Awadh Assam Express, a passanger tells @ashharasrar at Lucknow's Charbagh that he has been sitting in this overcrowded coach for 24 hours now. Hasn't been to the washroom since. "I fear drinking water." pic.twitter.com/7BF5z19uZX
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2025 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

