Earthquake in J-K: भूकंप से फिर हिल उठा जम्मू-कश्मीर, 5.1 थी तीव्रता, कोई नुकसान की खबर नहीं
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हल्का भूकंप महसूस किया गया, जिसमें कहीं से भी किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan) के फ़ैज़ाबाद (Fayzabad) में 180 किमी गहराई में था. आज दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर आये इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1 दर्ज हुई है.
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हल्का भूकंप महसूस किया गया, जिसमें कहीं से भी किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि झटके जम्मू और कश्मीर के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए और भूकंप सतह से 180 किमी की गहराई पर आया. एनसीएस (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan) के फ़ैज़ाबाद (Fayzabad) में था. आज दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर आये इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1 दर्ज हुई है.
कश्मीर में शुक्रवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप शुक्रवार देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर आया.
कश्मीर भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है और यहां पहले भी भूकंपों ने तबाही मचाई है. 8 अक्टूबर 2005 को, रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के भूकंप ने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी.
Earthquake of Magnitude:5.1, Occurred on 14-06-2022, 13:05:44 IST, Lat: 36.42 & Long: 71.23, Depth: 180 Km ,Location: 96km SE of Fayzabad, Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/GE3BjiXU8q @Indiametdept @ndmaindia pic.twitter.com/ZfxKjWiTSW
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

