VIDEO: भारत-पाक युद्धविराम के बाद PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ, NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान हुए शामिल
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान के साथ एक अहम बैठक की. ये मीटिंग 7, लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर हुई
PM Modi Security Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान के साथ एक अहम बैठक की. ये मीटिंग 7, लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर हुई, जिसमें हालात की समीक्षा की गई. MEA (विदेश मंत्रालय) के सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान की तरफ से पहल के बाद दोनों देशों के बीच एक समझ बन पाई है. इस समझ के तहत ना कोई शर्त रखी गई है और ना ही बाद की कोई शर्त जोड़ी गई है.
हालांकि, भारत ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद पर उसका रुख पहले जैसा ही सख्त रहेगा. सिंधु जल संधि को फिलहाल स्थगित रखा गया है और अन्य सभी उपाय भी निलंबित रहेंगे.
भारत-पाक युद्धविराम के बाद PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with Defence Minister Rajnath Singh, NSA Ajit Doval, CDS and Chiefs of all three Services, at 7, LKM. pic.twitter.com/Zcx3BWo2cA
— ANI (@ANI) May 10, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

