देश

Solar Eclipse 2022: दिवाली के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखाई देगा?

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

Solar Eclipse 2022: दिवाली के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखाई देगा?

Solar Eclipse 2022: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. भारत में भी इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है.
भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा. इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा. शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी.
यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है. इस सूर्य ग्रहण के बाद 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).