त्योहार

Chandra Grahan 2024: ग्रहण के दौरान जानवरों का बदल जाता है रवैया, उनके व्यवहार में आता है परिवर्तन, देखें वीडियो

कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने इस बात को समझने की कोशिश की थी कि ग्रहण के दौरान आखिर क्यों कई जानवरों का रवैया बदल जाता है और वो ग्रहण के दौरान आखिर क्या अलग करते हैं.

Chandra Grahan 2024: ग्रहण के दौरान जानवरों का बदल जाता है रवैया, उनके व्यवहार में आता है परिवर्तन, देखें वीडियो
चंद्र ग्रहण/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. वैसे तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) या सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है, लेकिन क्या इससे जानवर भी प्रभावित होते हैं. दरअसल, कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने इस बात को समझने की कोशिश की थी कि ग्रहण के दौरान आखिर क्यों कई जानवरों का रवैया बदल जाता है और वो ग्रहण के दौरान आखिर क्या अलग करते हैं. बताया जा रहा है कि साल 2017 में शोधकर्ताओं ने दक्षिण कैरोलिना के एक चिड़ियाघर में ग्रहण के दौरान जानवरों के अजीब व्यवहार का पता लगाया था और उस दौरान कई जानवरों के आश्चर्यजनक रवैए का निरीक्षण किया था. यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023 Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा को, जानें तिथि, सूतक काल और ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ख्याल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).