देश

Viral Video: मंत्री दुर्गा दास के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा तेंदुआ?, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रविवार (9 जून 2024 ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में कथित तौर पर एक तेंदुए को टहलते हुए देखा गया था.

Viral Video: मंत्री दुर्गा दास के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा तेंदुआ?, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Photo Credit- X

Viral Video: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रविवार (9 जून 2024 ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक तेंदुए को टहलते हुए देखा गया था. इससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. नेटीज़न्स का दावा है कि यह घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश के सांसद दुर्गा दास उइके मंच पर आधिकारिक प्रक्रियाओं को अंजाम दे रहे थे. वायरल क्लिप में मंत्री दुर्गा दास द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते समय एक जानवर को पीछे की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है, क्लिप ने को देखने के बाद कई लोगों ने इसे तेंदुआ होने का दावा किया है, जबकि कुछ ने कहा कि यह एक पालतू जानवर है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

दुर्गा दास उइके ने शपथ ली

राष्ट्रपति भवन में देखा गया तेंदुआ 

एक्स यूजर का दावा, राष्ट्रपति भवन में टहलते हुए देखा गया तेंदुआ

शपथ के दौरान में पीछे घूमता हुआ दिखाई दिया अज्ञान जानवर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).