Solar Eclipse 2023 Live Streaming: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें कब, कैसे और कहां लाइव देख सकते हैं यह खगोलीय घटना
भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 बजे से शुरु होकर दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. हालांकि इस अद्भुत खगोलीय घटना को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए घर बैठे देखा जा सकता है.
Solar Eclipse 2023 Live Streaming: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आज यानी 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है, जो भारत में सीधे दिखाई नहीं देगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) है, जो वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) का संयोजन है. सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सेकेंड के लिए सूर्य एक वलय के आकार में नजर आएगा, जिसे अग्नि का वलय कहा जाता है. आमतौर पर सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है. भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 बजे से शुरु होकर दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जबकि इस खगोलीय घटना को ऑस्ट्रेलिया, पूर्ण व दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा. हालांकि इस अद्भुत खगोलीय घटना को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए घर बैठकर देखा जा सकता है.
सूर्य ग्रहण यहां देखें लाइव
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

