देश

Maharashtra Fire Video: महाराष्ट्र में भीषण हादसा, दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है. आग हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी.

Maharashtra Fire Video: महाराष्ट्र में भीषण हादसा, दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत
(Photo : X)

Chhatrapati Sambhaji Nagar Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है. आग हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी. फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. घटना में घायल लोगों को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी रियल सनशाइन के अंदर रविवार तड़के भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है.

कंपनी के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया, "इमारत के अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं." स्थानीय लोगों ने फंसे हुए चार श्रमिकों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में की है. मजदूरों ने बताया कि रात में कंपनी बंद थी और जब आग लगी तो वे सो रहे थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 07:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).