J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक कैप्टन समेत सेना के 4 जवान शहीद, आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी (Watch Video)
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब 8 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब 8 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. इस गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. अधिकारियों के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था. फिलहाल, आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. जवानों ने कश्मीर टाइगर्स के आतंकियों को घेर रखा है.
डोडा में एक कैप्टन समेत सेना के 4 जवान शहीद
#BREAKING | J&K के डोडा में सुरक्षाबल-आतंकियों में मुठभेड़ https://t.co/smwhXUROiK | @harshasharmaa | @rajendradev6 | #AbpNews #LatestNews #JammuKashmir #IndianArmy pic.twitter.com/krJ1BwpbhE
— ABP News (@ABPNews) July 16, 2024
आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी
#WATCH | Jammu & Kashmir | Security has been beefed up on the Jammu-Doda Highway.
An Encounter started late at night in the Dessa area of Doda in which some of the Indian Army troops got injured. pic.twitter.com/11U8croEQU
— ANI (@ANI) July 15, 2024
जम्मू और कश्मीर के डोडा इलाके से सुबह के दृश्य
#WATCH | Morning visuals from the Doda area of Jammu & Kashmir.
An Encounter started late at night in the Dessa area of Doda in which some of the Indian Army troops got injured.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/ZQdSSRSjun
— ANI (@ANI) July 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

