Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान 9 दिन में 28 तीर्थयात्रियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने CMO से मांगी रिपोर्ट
यमुनोत्री धाम में दस, केदारनाथ में आठ, गंगोत्री में तीन, बद्रीनाथ में दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है.
Chardham Yatra: 3 मई को चारधाम यात्रा की शुरुआत के बाद से राज्य में 28 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. तीर्थयात्रियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है. विभाग की ओर से बताया गया कि मौत हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन और अन्य बीमारियों की वजह से हुई है.
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम में दस, केदारनाथ में आठ, गंगोत्री में तीन, बद्रीनाथ में दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है. जिन लोगों की मौत इस दौरान हुई है उसमें 17 पुरुष और छह महिला यात्री शामिल है. इसमें से 5 मृतकों की उम्र 45 वर्ष से कम है और 18 की उम्र 50 साल से भी अधिक है.
28 pilgrims have died in the state since the beginning of the Char Dham Yatra on May 3. High blood pressure and cardiac related issues have been the cause of death: Uttarakhand Director General-Health Dr Shailja Bhatt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

