Lucknow: राह चलते युवक को आया हार्टअटैक, पुलिस अफसर ने CPR देकर बचाई जान; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक पुलिस अधिकारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक की जान बचा ली. शनिवार शाम तुलसी चौकी के पास एक युवक अचानक सड़क पर गिर पड़ा.
Lucknow Heart Attack CPR Video: लखनऊ के हजरतगंज इलाके (Hazratganj News) में एक पुलिस अधिकारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक की जान बचा ली. शनिवार शाम तुलसी चौकी के पास एक युवक अचानक सड़क पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि चलते समय उसे दिल का दौरा पड़ा था. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चौकी इंचार्ज अंकित तुरंत पहुंचे और बिना देर किए युवक को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में युवक की सांसें फिर से चलने लगीं. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस घटना का वीडियो Social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस अधिकारी की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगर समय पर CPR न दिया जाता, तो युवक की जान नहीं बचती.
ये भी पढें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य
राह चलते युवक को आया हार्टअटैक, लखनऊ पुलिस ने बचाई जान
नहीं-नहीं... आ रहा है, आ रहा है, पुलिस देती रही CPR, बच गया युवक
लखनऊ में राह चलते युवक को हार्ट अटैक आ गया. तभी वहां फरिश्ता बनकर पुलिस पहुंच गई. दर्द से तड़पते युवक को पुलिस ने CPR देना शुरू किया. इस दौरान कुछ को लगा कि युवक की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस CPR देती रही और युवक… pic.twitter.com/H91o4MGWnN
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) October 26, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

