Fact Check: 'ब्लड ऑन कॉल' सेवा के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर लॉन्च? सरकार ने फर्जी दावे का किया खंडन; जानें पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने "ब्लड ऑन कॉल" सेवा के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है.
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने "ब्लड ऑन कॉल" सेवा के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है. लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को भ्रामक करार दिया है. PIB ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई योजना केंद्र सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही. हालांकि, 104 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कुछ राज्यों में अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाता है, लेकिन यह रक्तदान या ब्लड ऑन कॉल सेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्य नहीं है.
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें.
'ब्लड ऑन कॉल' हेल्पलाइन को लेकर फैली गलत जानकारी
Claim: Government of India has launched a pan-India helpline number 1⃣0⃣4⃣ "Blood on Call" to meet the requirement for blood#PIBFactCheck
☑️ This claim is #misleading
☑️ GOI is not running any such scheme !!
☑️ This number is used for various helpline services in some states pic.twitter.com/Y9VHLf44mG
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

