Bandra-Worli Sea Link Accident: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं, 10 लोग जख्मी- कुछ की हालत गंभीर
मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक (Sea Link) पर सुबह तड़के बड़ा हादसा हुआ. करीब साढ़े 3 बजे एक के बाद चार गाडियां और एक एम्बुलेंस टक्कर गई. टक्कर इतना भीषण था की हादसे में दस लोग जख्मी हुए हैं.
Bandra-Worli Sea Link Accident: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर सुबह तड़के बड़ा हादसा हुआ. करीब साढ़े 3 बजे एक के बाद चार गाडियां और एक एम्बुलेंस (Ambulance) टक्कर गई. टक्कर इतना भीषण था कि हादसे में दस लोग जख्मी हुए हैं. जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रह है. हादसा इतना भयानक था कि गाडियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. जिसके घायलों को लेने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया था. लेकिन इस से पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर जाती 3 और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गई. इसके बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई.
Maharashtra | 10 people got injured in a collision between four cars and an ambulance on Mumbai's Bandra Worli Sea Link pic.twitter.com/7ihc7xnZv5
— ANI (@ANI) October 5, 2022
बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कई गाड़ियां आपस में टकराई:
#BreakingNow | मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं@AnchorAnurag #Maharashtra #BandraWorliSeaLink #Bandra #Worli pic.twitter.com/GofPCrZ1tg
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

