Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु में शराब पीने से 10 लोगों की मौत, सीएम एमके स्टालिन ने दिए सीबी-सीआईडी जांच के आदेश
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया है और कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना समेत कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है
Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया है और कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना समेत कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही घटना की सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं. अब एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. बता दें, यह मामला 18 जून को कल्लकुरिची टाउन पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर करुणापुरम इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में से ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूर थे. उन्होंने कथित तौर पर करुणापुरम विक्रेता से शराब खरीदी थी. शराब जहरीली होने से मौत की आशंका जताई जा रही है.
तमिलनाडु में शराब पीने से 10 लोगों की मौत
10 people have died in hooch tragedy in Tamil Nadu's Kallakurichi.
Tamil Nadu CM MK Stalin has ordered a CB-CID inquiry on the issue and transferred District Collector Sravankumar Jatavath and appointed MS Prashanth as the new Collector for Kallkurichi district. Kallakurichi SP…
— ANI (@ANI) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

