बॉलीवुड

Kalki 2898 AD Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, वीकेंड पर नई रिलीज को पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का एकतरफा राज जारी है. तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और नई रिलीज फिल्मों 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' को कड़ी टक्कर दी.

Kalki 2898 AD Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, वीकेंड पर नई रिलीज को पछाड़ा
Vyjanthi Networks (Photo Credits: Youtube)

Kalki 2898 AD Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का एकतरफा राज जारी है. तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और नई रिलीज फिल्मों 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' को कड़ी टक्कर दी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार कल्कि '2898 एडी' के 17वें दिन की कमाई, सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 के दूसरे दिन की संयुक्त कमाई से भी ज्यादा रही. ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि फिल्म कल्कि 2898 एडी रविवार यानी आज 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी. फिल्म के हिंदी वर्जन ने शुक्रवार को 4.25 करोड़ और शनिवार को 7.95 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई अब 245.40 करोड़ रुपये हो चुकी है.

गौरतलब है कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों का काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी, VFX और कलाकारी को खूब सराहना मिल रही है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभा रही है.

250 करोड़ का आंकड़ा आज पार करेगी 'कल्कि 2898 एडी':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).