Superboys of Malegaon: 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' 28 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, रीमा कागती ने किया है डायरेक्ट (View Poster)
रीमा कागती निर्देशित फिल्म "सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव" 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. यह फिल्म मालेगांव के उन कलाकारों की कहानी है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने का हौसला रखते हैं.
Superboys of Malegaon: रीमा कागती निर्देशित फिल्म "सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव" 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. यह फिल्म मालेगांव के उन कलाकारों की कहानी है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने का हौसला रखते हैं. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने किया है. वहीं, पटकथा लिखी है मशहूर लेखक वरुण ग्रोवर ने. यह फिल्म दर्शकों को मालेगांव की अनूठी फिल्म संस्कृति में ले जाएगी, जहां "फिल्ममेकिंग" एक जुनून है.
इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में नई कहानियों की झलक देखने को मिलेगी. इसके पोस्टर को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल साबित होती है.
28 फरवरी को सिनेमाघरों में "सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव":
From a small town to the big screen, meet Malegaon’s Superboys—a team that dares to dream and dares to do 🎬✨#SuperboysOfMalegaon, releasing in cinemas on 28th February. pic.twitter.com/GRRGkWuYRF
— prime video IN (@PrimeVideoIN) January 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

