बॉलीवुड

Sonakshi Sinha and Jyotika Unite: अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, कोर्टरूम ड्रामा सीधे प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज!

बॉलीवुड की टैलेंटेड फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह एक ग्रिपिंग कोर्टरूम ड्रामा होगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी.

Sonakshi Sinha and Jyotika Unite: अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, कोर्टरूम ड्रामा सीधे प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज!
Jyotika, Sonakshi Sinha (Photo Credits: Instagram)

Sonakshi Sinha and Jyotika Unite: बॉलीवुड की टैलेंटेड फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह एक ग्रिपिंग कोर्टरूम ड्रामा होगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. खास बात यह है कि यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी, बल्कि सीधे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और हरमन बावेजा की बावेजा स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने वाली है.

अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं. इस बार वह दर्शकों के लिए एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रही हैं, जिसमें दमदार महिला केंद्रित कहानी देखने को मिलेगी. सोनाक्षी और ज्योतिका की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

अश्विनी की कोर्टरूम ड्रामा के लिए एक साथ आईं सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).